जलालाबाद: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में 10 दिवसीय फाइलेरिया कैंप का शुभारंभ हुआ
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 दिवसीय फाइलेरिया कैंप का हुआ शुभारंभ ।स्टेट टीम के प्रभारी डॉक्टर ओपी विकास एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सोमेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कई टीम में गठित कर कैंप लगाकर एवं घर-घर जाकर निशुल्क दवाई का वितरण किया गया ।