खालवा: नर्मदा में डूबा दिल्ली का 17 वर्षीय युवक: मोरटक्का के पास नहाते समय हादसा, एक दोस्त की बची जान
Khalwa, Khandwa | Jun 23, 2026 खंडवा जिले के मोरटक्का के पास नर्मदा नदी में नहाने गए दिल्ली के दो युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। गहरे पानी में जाने से दोनों युवक डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 17 वर्षीय अजय साहू की दम घुटने से मौत हो गई।