RAS मॆं 13वीं रैंक प्राप्त करने वाले नागौर के अलग गांव के निवासी मदन बिश्नोई का सोमवार को उनके गांव में अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विधायक रेवंतराम डांगा,नगर परिषद आयुक्त श्रवण चौधरी,रामरतन चौधरी,तहसीलदार रामधन बिश्नोई अन्य लोग शामिल हुए एवं RAS मदन बिश्नोई व उनके पिता बनवारीलाल डेलू को शुभकामना दी,सोमवार दोपहर 12:00 बजे यह कार्यक्रम हुआ।