रमकंडा: रमकंडा हाई स्कूल में 150 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेरित
राज्य सरकार की उन्नति के पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत रमकंडा हाई स्कूल परिसर में शनिवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 150 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, शिक्षा के प्रति समर्पित रहने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठ