कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक किया नमन
शाहजहांपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सिटी पार्क फेज-2 में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिटी पार्क के बड़ी संख्या में निवासी एकत्र हुए और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीदों की वीरता, त्याग और अदम्य साहस को याद करते हुए उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर सभी निवासियों ने सामूहिक राष्ट्रगान गाकर देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित निवासियों ने कहा कि देश के वीर शहीदों का सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्रवासियों को प्रेरणा देता रहेगा और उनकी शौर्यगाथा हमेशा अमर रहेगी।
कार्यक्रम में हरिओम सिंह, चंद्रशेखर, हरिशंकर, अमित कुमार गुप्ता, नवीन कुमार शुक्ला, अजय कुमार सिंह, सुचित कुमार पांडेय, विकास बाजपेई, अनिल कुमार मिश्रा, राजवीर गौतम, नवनीत प्रभाकर, राकेश सक्सेना, अजय कुमार, मौजूद रहे , कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर द्वारा किया गया।