महोबा: वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी ने दी जानकारी, वनभूमि पर फर्जी बीमा करने वाले 5 पर FIR दर्ज, जांच जारी
Mahoba, Mahoba | Sep 17, 2025 वन रेंज की वन भूमि को निजी खेत दिखाकर शातिरों ने बीमा करा लिया। प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गाटा संख्या वन विभाग की भूमि होने के बावजूद पांच लोगों ने फर्जीवाड़ा कर बीमा कराया। वन विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है, जबकि पांच सौ से अधिक संदिग्धों की जांच जारी है। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।