महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना बड़हलगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व जातिसूचक गाली देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलपुर, पोस्ट शुक्लपुरी निवासी पीड़िता की तहरीर पर बरईपार निवासी राम अवतार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।