जमानियां विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी परवेज खान ने जमानिया क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर बीजेपी सरकार को घेरा है उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने जमानिया विधानसभा क्षेत्र के गहमर में हुए ट्रिपल मर्डर को लेकर और टिसौरा ग्राम प्रधान हत्याकांड को लेकर प्रशासन को घेरा।