गैरतगंज: 300 मीटर सड़क अधूरी, बारिश में ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान
रायसेन जिले की तहसील गैरतगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बनखेड़ी से ग्राम पंचायत सांकल देहगांव को जोड़ने वाला मार्ग लंबे समय से अधूरा पड़ा है। शनिवार शाम 6:00 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश सरकार एवं साँची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से बनखेड़ी से गुलाबगंज तक सड़क निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन लोक निर्माण विभाग और ठे