कर्वी: चित्रकूट मुख्य सड़क में बघेलाबारी के पास बाइक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल, प्रयागराज रेफर
चित्रकूट मुख्य सड़क में बघेलाबारी के पास बुधवार की दुपहर 1 बजे बाइक से टकराकर बाइक सवार राजकुमार पुत्र रामप्रसाद नि० सेजवार चित्रकूट घायल हो गए। घायल के परिजनों ने बताया कि राजकुमार कालिंजर जा रहे थे जा रहे थे,तभी बघेलाबारी के पास सामने आई चार पहिया से बचने के चलते बाइक से टकरा गए। वहीं राजकुमार को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है।