शुक्रवार की शाम 4 बजे शामली में एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें झिंझाना के मोहल्ला पठानान निवासी गैंगेस्टर फिरोज खान खुद को अपने ही घर में कथित तौर पर पुलिस द्वारा मुकदमें दर्ज करने के डर से हाउस अरेस्ट करता दिख रहा है। गैंगेस्टर द्वारा खुद को बेडियों से बांधते हुए वैल्डिंग भी की गई है और अपने ऊपर निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं।