प्रतापपुर: प्रतापपुर में डीजल संकट से किसान परेशान, पेट्रोल पंपों पर सूखे टैंक
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में डीजल की कमी से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध नहीं होने से किसान अपने ट्रैक्टर और कृषि कार्यों के लिए ईंधन की तलाश में इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।वर्तमान समय में खेती-किसानी के महत्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं, ऐसे में डीजल की कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।