सिवनी: भैरोगंज क्षेत्र में मकान मालकिन हत्याकांड में बड़ा फैसला, किरायेदार युवती रूपाली बघेल को आजीवन कारावास
Seoni, Seoni | Jun 16, 2026 सिवनी के चर्चित मधु तिवारी हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2023 में मकान मालकिन की हत्या करने की दोषी पाई गई किरायेदार रूपाली बघेल को अदालत ने हत्या के मामले में आजीवन कारावास और साक्ष्य छिपाने के अपराध में 5 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।