सुपौल: सुपौल समाहरणालय में जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार का आयोजन किया, कई पुराने मामलों का निष्पादन हुआ
Supaul, Supaul | Apr 11, 2025 सुपौल समाहरणालय में सुपौल जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया है। जहां आए फरियादियों की फरियाद उप विकास आयुक्त सुधीर कुमार ने सुनी है। वही कई पुराने मामलों का निष्पादन किया गया तो वही 10 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसकी सूचना ऑफिशल फेसबुक पेज के माध्यम से शुक्रवार की शाम 6:00 बजे दी गई है।