गिरिडीह: धनबाद के नेमोरी से आए लगभग 35 जंगली हाथियों का झुंड बारापहाड़ी गांव में किया प्रवेश,वन विभाग ने क्षेत्र का लिया जायजा
धनबाद के नेमोरी क्षेत्र से आए लगभग 35 जंगली हाथियों का झुंड रविवार शाम गिरिडीह और पीरटांड़ के बॉर्डर पर स्थित बारापहाड़ी गांव में प्रवेश कर गया। सोमवार को 10 बजे वन विभाग ने क्षेत्र का जायजा लिया। बताया गया कि हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।