चरखारी: चरखारी के जरौली रोड पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के रिवई गांव निवासी 52 वर्षीय फूलचंद्र पुत्र गंगादीन चरखारी थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात था। शनिवार शाम बाइक में सवार होकर ड्यूटी जा रहा था। तभी जरौली रोड पर सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसकी आज ग्वालियर में इलाज दौरान मौत हो गई। होमगार्ड कि मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम कराया है।