माखन नगर: माखननगर विधायक ने नर्मदापुरम सर्किट हाउस में अपेक्स बैंक डायरेक्टर का किया स्वागत
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 10, 2026
माखन नगर विधायक ने बुधवार को लगभग 11 बजे सर्किट हाउस, नर्मदापुरम में मध्यप्रदेश सरकार राज्य सहकारी अपेक्स बैंक के डायरेक्टर के आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने उनका औपचारिक अभिनंदन करते हुए क्षेत्रीय एवं सहकारी बैंकिंग से जुड़े विषयों पर चर्चा की।