मांझी: सहवास करते दो विशालकाय नागों का वीडियो वायरल , देखने को उमड़ी भीड़
Manjhi, Saran | Jun 12, 2026 मांझी प्रखंड के मझनपुरा गांव स्थित एक बांस के बागान में शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे दो विशालकाय नागों के सहवास का दृश्य देखने को मिला। इस दुर्लभ घटना को देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कुछ युवकों ने जान को जोखिम में डालकर नागों को बेहद करीब जाकर वीडियो बनाया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।