मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दंपति को वेगनार कार ने मारी टक्कर, घायल हुए, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी के पास किशनी क्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी सतीश चंद्र पुत्र राम प्रकाश अपनी पत्नी को बाइक से भोगांव अलीपुर खेड़ा रिश्तेदारी से लेकर घर जा रहे थे। तभी सिविल लाइन चौकी के पास तेज रफ्तार वेगनार कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों लोग घायल हो गए दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।