मैनपुरी: करहल चौराहे के पास बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में दो लोग घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के करहल चौराहे के पास बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई जिसमें कोतवाली क्षेत्र के खड़कजीत नगर निवासी राहुल तिवारी और लालपुर सथनी निवासी प्रदीप कुमार दोनों लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।