मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के राधा रमन रोड स्थित बीकानेर के पास खाना खाकर घर जा रहे युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट
कोतवाली थाना क्षेत्र के राधा रमन रोड स्थित बीकानेर के पास खाना खाकर घर जा रही युवक के साथ दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। वहीं दबंगो के द्वारा मारपीट करने का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना पुलिस ने मामले में जांच कर दबंगो पर कड़ी कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।