अनूपपुर: विश्व रक्तदाता दिवस पर 19 लोगों ने किया रक्तदान, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बढ़ा रक्त भंडार
अनूपपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल अनूपपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 19 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, बैंककर्मियों और अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. निलेश द्विवेदी ने बताया कि एकत्र रक्त का उपयोग आपातकालीन मरीजों, गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना पीड़ितों और थैलेसीमिया मरीजों के उपचार में किया जाएग