किशनगढ़ बास: खैरथल में टेलर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने पर सड़क पर लगाया जाम
Kishangarhbas, Alwar | Apr 29, 2026
खैरथल शहर के हरसोली रोड स्थित अंबेडकर सर्किल पर एक लेडिज टेलर की दुकान में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान मालिक धर्मवीर ने बुधवार सुबह 9:00 बजे बताया कि आगजनी में लाखों रुपए का नुकसान हो गया फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने से आग समय पर काबू नहीं हो पाई, जिससे व्यापारियों ने गुस्से में आकर रोड पर जाम लगा दिया