तालबेहट: चुरावनी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक महिला सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल
तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत चुरावनी गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बताया गया एक महिला सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सीएससी अस्पताल तालबेहट पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है, और हालत गंभीर होने पर दो लोगों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।