उमरेठ: जमुनिया जेठू की ग्रीन लाईट एसीसी फैक्ट्री प्रबंधन पर नहीं हुई कार्रवाई,अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा मजदूर
उमरेठ के जमुनिया जेठू में हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। लापरवाही से हुए हादसे में गाजनडोह निवासी कामगार बुरी तरह झुलस गया था। नागपुर से लाकर उसे छिंदवाडा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है । रविवार को छह बजे भी मजदूर छिंदवाडा में भी भर्ती था।24 जून को जमुनिया जेठू में हादसा हुआ था।