तेंतरिया गांव में मवेशी के फसल खाने के विवाद में पड़ोसियों ने एक ही परिवार के तीन सदस्य के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायल तीनों का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल होरिल यादव की गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे देवघर रेफर कर दिया।