इस्माइलपुर: गुप्त तहखाने से 443.520 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
उत्पाद विभाग ने ट्रक में बने गुप्त तहखाने से 443.520 लीटर विदेशी शराब बरामद कर ट्रक जब्त कर लिया। इस मामले में चालक अमन कुमार व स्टाफ सौरव कुमार, दोनों बेगूसराय निवासी, को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में शराब की खेप बेगूसराय ले जाने की बात सामने आई है। मामले में छोटू सिंह उर्फ करण का नाम भी आया है। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।