नरवल थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर महिला को जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया महिला रायपुर भागने की फिराक में थी घेराबंदी कर दबोच लिया गया।