हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर में हरिके बैराज से 12000 क्यूसेक पानी रिलीज, मसीतावाली हैड में भी पानी की बड़ी मात्रा
हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर में हरिके बैराज से पानी की मात्रा बढ़ाकर 12 हजार 45 क्यूसेक कर दी गई है। एक दिन पहले 10800 क्यूसेक पानी रिलीज हो रहा था। हनुमानगढ़ की मसीतावाली हेड पर भी लगातार पानी की मात्रा बढ़ रही है। हरिके बैराज से बड़ा हुआ पानी जल्द ही राजस्थान की सीमा में पहुंच जाएगा।