करनैलगंज MLA अजय सिंह ने सोमवार 2 बजे नंदिनी नगर पहुंचकर आयोजित राष्ट्रकथा कार्यक्रम में सद्गुरु रितेश्वर महाराज से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इशारे से विधायक को मंच पर आरती के लिए आमंत्रित किया और स्वयं आरती की थाल सौंपकर सम्मान दिया। इस दृश्य ने MLA अजय सिंह व बृजभूषण शरण सिंह में आपसी तनाव की खबरों पर लगाम लगा दिया।