भीलवाड़ा जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध रूप से अफीम डोडा चूरा मंगवाने वाले आरोपी दशरथ सिंह को मेड़ता, जिला नागौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बुधवार शाम करीब 6 बजे बताया की जिले में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।