केंद्र व प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में राशनकार्ड की केवाईसी कराने की तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। शुक्रवार पांच बजे क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में सभी राशन कार्ड धारकों को पूर्व में 30 नवंबर तक राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य की ई केवाईसी करानी थी।