चौथम: पिपरा में ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी, भाभी की मौत, देवर घायल
चौथम थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार के निकट शनिवार को ईट लदा ट्रेक्टर ने एक बाइक सवार को पीछे से धक्का मर दिया। जिससे बाइक पर सवार भाभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा देवर घायल हो गया। घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। मृतका की पहचान सोनवर्षा घाट निवासी बिपिन सहनी की 30 वर्षीय पत्नी सुंदर देवी के रूप में हुई है।