पीरो: चरपोखरी खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन पर मुखिया और प्रमुख ने किया शील्ड वितरण
Piro, Bhojpur | Dec 9, 2025 चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मेरा युवा भारत भोजपुर के बैनर तले सम्राट युवा क्लब के सहयोग से दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब हुआ। समापन के दिन महिला कबड्डी,पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का आयोजन किया गया।