बरवाडीह: बरवाडीह थाना में थाना दिवस आयोजित, पांच भूमि विवाद पहुंचे, एक मामले का ऑन द स्पॉट निपटारा
बरवाडीह: बरवाडीह थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी लवकेश सिंह, एसडीपीओ बिरेंद्र राम एवं थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्य रूप से जमीन एवं राजस्व से जुड़े पांच मामले सामने आए।