शहपुरा: करौंदी गांव में ऑनलाइन सर्विस सेंटर में चोरी की कोशिश वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद , वीडियो हुआ वायरल
शहपुरा थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में ऑनलाइन सर्विस सेंटर में अज्ञात चोर घुसा और वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका एक वीडियो रविवार सुबह 8:30 बजे से सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है । दरअसल अज्ञात चोर आराम से ऑनलाइन सर्विस सेंटर में घुसा और चोरी की वारदात का प्रयास किया लेकिन कुछ नहीं मिलने पर चोर को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा ।