बांसजोर: बीरता कुरूचडेगा बड़टांड जंगल से पुलिस ने नाबालिग किशोरी का शव बरामद किया,संदेह पर एक युवक हिरासत में
बानो जलडेगा स्थित बीरता गांव के कुरूचडेगा बड़टांड जंगल से पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी का शव बुधवार को बरामद किया गया है,शव बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है, आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की हत्या के बाद शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था, उससे सम्बन्धित मामला बानो थाना में दो दिन पुर्व किशोरी के गुमशुदगी से सम्बंधी मामला दर्ज किया गया था,