महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष से टीकाराम जुली से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नावाँ विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक हालातो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव में कांग्रेस पूरे राजस्थान में जीतेगी।