बेलहर: धनजोरबा गांव में आग से झुलसकर महिला पंच की मौत मामले में पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम में भेजा
Belhar, Banka | Feb 3, 2024 थाना क्षेत्र के धनजोरबा गांव में आग से झुलसकर हुई महिला पंच की मौत मामले में पुलिस ने महिला के शव को आज पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार अनिता देवी (45) चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे की आग से झुलस कर उसकी मौत हो गई। महिला का पति योगेंद्र तुरी महाराष्ट्र में मजदूरी करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।