बेलहर: चौरा गांव में दरवाजे के आगे गाय का खूंटा गाड़ने से मना करने पर मारपीट कर किया जख्मी बेलहर CHC में चल रहा इलाज
Belhar, Banka | Feb 2, 2024 थाना क्षेत्र के चौरा गांव में दरवाजे के आगे गाय का खूंटा और न गाड़ने से मना करने पर आज कुछ लोगों ने रामशंकर कुमार सिंह को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। रामशंकर कुमार सिंह ने थाने में आवेदन देकर गांव के रंजीत कुमार सिंह उर्फ डब्लू और अविनाश कुमार पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।