बेलहर: चिरौता गांव में नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश शोभा यात्रा उमड़ी श्रद्धालुओं की भिड़
Belhar, Banka | Feb 1, 2024 चिरौता गांव में होने वाले नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए आज कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में करीब 1100 महिलाओं ने झोपरनी कुंड से कलश में जल भरा और चिरौता गांव स्थित यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान किया। कलश शोभा यात्रा सहिया, बंजामा, कुशहा, दर्शनीय सहित अन्य गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचा। जहां कलश स्थापन और पूजा किया गया।