समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव के संतोष राय की पुत्री नेहा कुमारी की रोजगार सह मार्गदर्शन मेला से पंजीयन के दौरान जेब से अज्ञात चोरों के द्वारा मोबाइल चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में प्रभारी थाना दिपक कुमार झा ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।