घोड़ाडोंगरी: सारणी में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत, झमाझम बारिश ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान
गुरुवार रात करीब 8 बजे सारणी क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। दिनभर उमस और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई। बारिश शुरू होते ही मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।