नानपारा: नानपारा में जिला बनाओ को लेकर आयोजित गोष्ठी, संकल्प सेवा संस्थान के संस्थापक का मनाया गया जन्मदिन
नानपारा में संकल्प सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष अखिल अंसारी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस दौरान नानपारा जिला बनाओ गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित हुए सभी लोगों के द्वारा रणनीति तैयार की गई और डीएम से मिलकर ज्ञापन देने को लेकर भी योजना बनाई गई है इस दौरान क्षेत्र के तमाम संभ्रांत व्यक्ति जनप्रतिनिधि गणमान्य लोग मौजूद रहे