बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने धमकी देने के मामले के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय
बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने साल 2021 के धमकी देने के मामले के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार पांडे ने बताया कि कमरे आलम धमकी देने से संबन्धित वर्ष 2021 के मुकदमे में वांछित चल रहा था। जिसे कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।