कानपुर: कल्याणपुर में विश्वविद्यालय के सामने महिला चलती बाइक से गिरकर हुई घायल,परिजनों ने बताया चेन लूट,पुलिस जांच में जुटी
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के विश्वविद्यालय के पास एक महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपनिरीक्षक सचिन सिरोही ने जानकारी दी पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली है।परिजन अब महिला के साथ चैन लूट की घटना होना बता रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।