भितरवार: खेड़ाटांका और रही में भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौड़ खेतों के बीच ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे
खेड़ाटांका एवं रही में अतिवृष्टि से धान की फसल को हुए भारी नुकसान का जाएजा लेने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक एवं जन सेवक मोहन सिंह राठौड़। खेतों तक वाहन न पहुंच पाने पर श्री राठौर स्वयं ट्रैक्टर चलाकर खेतों में उतरे और किसानों के बीच जाकर फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से विस्तृत चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।