जांजगीर: मड़वा प्लांट रोड पर गौ माता की मौत के विरोध में चक्का जाम, चारा गाह की मांग उठी
जांजगीर-चांपा जिले के मड़वा स्थित प्लांट रोड पर एक दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। यहां प्लांट क्षेत्र में चलने वाली भारी वाहनों की चपेट में आने से एक गौ माता की मौत हो गई। घटना से नाराज ईगल गौ सेवा समिति के आशिष बरेठ के नेतृत्व में गौ सेवकों और स्थानीय नागरिकों ने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।