एत्मादपुर: ट्रांस यमुना क्षेत्र के पाडंव विहार में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशान, लाखों रुपए जेवरात व नगदी लेकर चोर फरार।
Etmadpur, Agra | Jun 6, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के पांडव विहार में चोरों ने एक बंद घर से नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात पार कर दिये। गेट के ताले तोड़कर चोरी की गई। परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर के मेन गेट पर ताला लगा था। जब वह वापस लौटे तो ताला टूटा मिला। चोर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण समेत रू० 98000 नगद चोरी कर ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।