बदायूं: शेखूपुर गांव में रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चाकू चले,दोनों पक्षों के आठ लोग घायल
Budaun, Budaun | Jun 30, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के शेखूपुर गांव में एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। रास्ते में बाइक खड़ी हुई थी। जिसको हटाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा और चाकू चले। जिसमें एक पक्ष से रहीम, रुखसार, शकील,चांद मियां घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से शाजिया, मु. सलमान, शबनम, सीमा घायल हो गए।